HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 27 मईः स्वतंत्र भारत का राजपाट संभालने वाले नेहरू रुला गए बच्चों को

पंडित जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी। फोटो-फाइल

इतिहास कभी भी एक तारीख में नहीं बनता, लेकिन किसी एक तारीख की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले आती है। 27 मई की तारीख कहने को तो साल की बाकी तारीख की तरह एक साधारण सी अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख है लेकिन इस तारीख के नाम पर इतिहास की कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारतीय इतिहास के लिहाज से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन 27 मई को हुआ था। इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी इसी तारीख को शुरू हुआ था। नेहरू को बच्चे चाचा नेहरू पुकारते थे। 14 नवंबर को उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू ने 1947 से 1964 तक देश का नेतृत्व किया। विभाजन और आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए देश को आजादी के बाद के दौर में आगे बढ़ाया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1813: अमेरिका ने फोर्ट जॉर्ज (कनाडा) पर कब्जा किया।

1895: ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।

1908: मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।

1921: ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।

1927: चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल।

1941: जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया।

1948: महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू।

1951: बंबई (अब मुंबई) में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन। आज यह मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है।

1957: कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।

1977: पैन-एम और केएल-एम के दो विमान टकराए। 582 लोगों की मौत।

1980: दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला। 2000 लोगों की मौत।

1991: ऑस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका, 223 लोगों की मौत।

1994ः नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्जेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।

1997: केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा। दल में 20 ब्रिटिश महिलाएं थीं।

1999ः बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गईं।

1999ः विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (अमेरिका) और थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया।

1999ः सर्बिया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच को अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने युद्ध अपराधी घोषित किया।

2000ः फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति ने प्रशासन सम्भाला।

2002ः नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को तीन साल के लिए पार्टी से निकाला गया।

2005ः दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।

2006: इंडोनेशिया में भूकंप। 6,600 लोगों की मौत।

2010ः भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2010ः भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ और प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।

2011ः ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने भारतीय शहरों की हर गली-नुक्कड़ की तस्वीरें इंटरनेट पर दिखानी शुरू कीं।

जन्म

1894ः ख्यातिप्राप्त आलोचक और निबंधकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी।

1957ः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी।

1962ः प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री।

2003ः भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिशा जॉली।

निधन

1935ः डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी रमाबाई आम्बेडकर।

1964ः स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू।

1983ः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह।

2009ः अरुणाचल प्रदेश और असम के पूर्व राज्यपाल लोकनाथ मिश्रा।

महत्वपूर्ण दिवस

-जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top