Haryana

हिसार जिले में सबसे अधिक तो पंचकूला जिले में सबसे कम प्रत्याशी

– हरियाणा के चुनावी रण में डटे 1031 उम्मीदवार

– नाम वापस नहीं लेने वाले बागियों को घर बिठाने की कवायद में जुटे नेता

चंडीगढ़, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा में इस बार होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक हिसार तो सबसे कम प्रत्याशी पंचकूला जिले में होंगे। इस बार विधानसभा के चुनावी रण में 1031 प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे। सोमवार को 190 उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ते हुए नामांकन वापस ले लिए।

निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार की देर रात सभी प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। अब पांच अक्टूबर को सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा और आठ अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा की सभी 90 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कुल 1559 उम्मीदवारों ने 1746 नामांकन पत्र भरे थे। इनमें से जांच के दौरान 1221 प्रत्याशियों की उम्मीदवारी सही पाई व 338 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में 1351 और 2019 में 1169 उम्मीदवार चुनावी रण में थे यानि कि इस बार पिछले दो विधानसभा चुनावों से कम प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

कहां कितने प्रत्याशी मैदान में

जिला -प्रत्याशी

पंचकूला -17

अंबाला -39

यमुनानगर -40

कुरुक्षेत्र -43

कैथल -53

करनाल -55

पानीपत -36

सोनीपत -65

जींद -72

फतेहाबाद -40

सिरसा -54

हिसार -89

दादरी जिला -33

भिवानी -56

रोहतक -56

झज्जर -42

महेंद्रगढ़ -37

रेवाड़ी -39

गुरुग्राम -47

नूंह -21

पलवल -33

फरीदाबाद -64

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top