
मऊगंज, 13 मई (Udaipur Kiran) । मऊगंज में मंगलवार सुबह हनुमान बाईपास पर यात्रियाें से भरी बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। बस गुजरात से यात्रियाें काे लेकर झारखंड जा रही थी। बस में अधिकतर मजदूर सवार थे। हादसे में करीब 42 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी अनुसार पीहू ट्रेवल्स की बस क्रमांक AR 11 D 2090 गुजरात से यात्रियों को लेकर झारखंड जा रही थी। इसी बीच मंगलवार सुबह 11 बजे हनुमना बाईपास डीपी होटल के समीप चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। बस में छमता से अधिक यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिसवक्त हादसा हुआ उस समय बस की रफ्तार काफी तेज थी। यात्रियों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला।
घटनास्थल पर एसडीएम रश्मि चतुर्वेदी, तहसीलदार सौरव मरावी और थाना प्रभारी हनुमान अनिल काकड़े मौजूद हैं। मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सभी घायलों का इलाज जारी है।
गंभीर घायलाें के नाम
अशोक कुमार सिंह (52 वर्ष) – जिला भोजपुर, बिहार
विकास कुमार (20 वर्ष) – रोहतास, बिहार
सरिता शर्मा (37 वर्ष) – आरा, बिहार
नरेंद्र शर्मा (43 वर्ष) – रोहतास, बिहार
प्रियांशु पटेल (18 वर्ष) – मऊ, उत्तर प्रदेश
पिंटू रजक (22 वर्ष) – गिरिडीह, झारखंड
कांति देवी (56 वर्ष) – नालंदा, बिहार
घायलाें के नाम
संजय कुमार (27 वर्ष), पुत्र बाबूराम – झारखंड
गीता देवी पत्नी संजय कुमार (22 वर्ष) – झारखंड
सलोनी (9 वर्ष), पुत्री संजय कुमार
हरिशंकर शर्मा (40 वर्ष), पुत्र दीनदयाल शर्मा
खुशी देवी (32 वर्ष), पत्नी हरिशंकर शर्मा – कटरा
पवन कुमार – झारखंड
तस्लीमुद्दीन (55 वर्ष), पुत्र मुहम्मद कासिम – बिहार
नरेंद्र शर्मा (43 वर्ष), पुत्र सीताराम शर्मा – बिहार
सुनीता देवी (45 वर्ष), पत्नी मनोहर प्रसाद – बिहार
मनोज प्रसाद (52 वर्ष), पुत्र रामजीत – बिहार
धनती कुमार (4 वर्ष), पुत्र चंदन कुमार
अंजली शर्मा (15 वर्ष), पुत्री मुकेश शर्मा – बिहार
मुकेश शर्मा (45 वर्ष), पुत्र गोवर्धन शर्मा – बिहार
ललिता शर्मा (35 वर्ष), पत्नी मुकेश – बिहार
विकी कुमार (25 वर्ष), पुत्र प्रकाश राम – झारखंड
प्रभांशु पटेल (18 वर्ष), पुत्र धर्मेंद्र पटेल – बनारस
रूपेश कुमार (28 वर्ष), पुत्र लालन प्रसाद – बिहार
निकिता कुमारी (30 वर्ष), पुत्री ओम प्रकाश – बिहार
कांति देवी (56 वर्ष), पत्नी रामशीष प्रसाद – बिहार
हर्षित (6 वर्ष), पुत्र ओमप्रकाश – बिहार
ओमप्रकाश (34 वर्ष), पुत्र रामशीष – बिहार
पिंटू रजक (22 वर्ष), पुत्र राजू राजल – झारखंड
विकास कुमार (20 वर्ष), पुत्र शिव कुमार – बिहार
सतीश कुमार (32 वर्ष) – बनारस
पूनम देवी (24 वर्ष, गर्भवती), पत्नी सतीश कुमार – बनारस
मधु (18 वर्ष), पुत्री प्रमोद कुमार
ऋतिक कुमार (11 वर्ष), पुत्र संजय राम – झारखंड
आफरीन अख्तर (22 वर्ष), पुत्री मोहम्मद मकबूल – झारखंड
राघवेंद्र (23 वर्ष), पुत्र तेजप्रताप द्विवेदी – मऊ, उप्र
सत्या यादव (10 वर्ष), पुत्र लोकेंद्र यादव – बनारस
लालिमा देवी (35 वर्ष), पत्नी लोकेंद्र यादव – कुंडेश्वर, बनारस
सुनील (25 वर्ष), पुत्र नगीना राय – वैशाली, बिहार
सीमा देवी (38 वर्ष), पत्नी अशोक कुमार – बिहार
अशोक कुमार सिंह (52 वर्ष) – बिहार
सांभा मंडल (22 वर्ष), पुत्र बालेश्वर मंडल – झारखंड
फुलवा देवी (33 वर्ष), पत्नी बालेश्वर मंडल – झारखंड
मुकेश अमृलाल (37 वर्ष) – झारखंड
अनीता देवी (25 वर्ष), पत्नी छोटू मोदी – सूरत
मिथिलेश (17 वर्ष), पुत्र गमलेश – बिहार
राकेश (17 वर्ष), पुत्र रामशेष – बिहार
महेंद्र (50 वर्ष), पुत्र वासुदेव यादव
सत्यनारायण (54 वर्ष), पुत्र पलहन शर्मा – बिहार
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
