Gujarat

वांसदा के आदिवासी क्षेत्र में 51 युगलों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

आदिवासी क्षेत्र के 51 जोड़ो का विवाह समारोह विधि
सूरत की लाड़ली बहन ग्रुप के द्वारा भी 51 युगलों को घर-गृहस्थी का सामान दिया गया।

वांसदा, 3 फरवरी (Udaipur Kiran) । साकेत ग्रुप का द्वितीय सामूहिक लग्नोत्सव सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस द्वितीय सामूहिक विवाह में आदिवासी क्षेत्र के 51 जोड़ों विवाह बंधन में बंधें।

इस अवसर पर सूरत की लाडली बहन ग्रुप के सदस्याें की ओर से सभी 51 युगलों को गृहस्थी का सामान भेंट स्वरूप दिया गया। इस दाैरान प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल के मार्ग दर्शन में चल रहे जल संचय जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत बोरबेल व रेन वाॅटर हार्वेस्टर सिस्टम का निर्माण कराया गया।

बता दें कि साकेत ग्रुप जल संचय काे लेकर जन भगीदारी अभियान की जागरूकता के लिए अब तक सैकड़ों रैलियों व मीटिंगों का आयोजन कर चुका है। साथ ही रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण किया गया है। ग्रुप ने तापी माता सफ़ाई अभियान, रक्त दान कैम्प, निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं नेत्र जांच शिविर, तिरंगा यात्रा, निराश्रित लोगों का भोजन वितरण, शेल्टर होम निवासियों के लिए विभिन्न सेवा इत्यादि प्रकल्प चलाए जा रहे हैं।

ग्रुप के संस्थापक सांवर प्रसाद बुधिया ने बताया कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति, जिसके पास उपयुक्त साधन नहीं हैं, उन्हें तक उन आवश्यक साधन और सुविधाओं को पहुंचाना है। इसकाे लेकर साकेत ग्रुप ने सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय

Most Popular

To Top