Jharkhand

मारवाड़ी सम्मेलन का हुआ चुनाव, परिणामों की घोषणा 15 को

मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव की फोटो

रांची, 13 अप्रैल (Udaipur Kiran) झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव के लिए मतदान रांची प्रमंडल के लिए रांची के अपर बाजार स्थित महेश्वरी भवन में किया गया। चुनाव से संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष का चयन होगा। विजयी उम्मीदवार की घोषणा 15 अप्रैल को की जाएगी।

यह चुनाव सत्र 2025-27 के लिए कराया जा रहा है। चुनाव झारखंड के 23 ज़िलों और पांचों अनुमंडल में कराया गया। इस सम्बंध में चुनाव के लिए बनाये गए मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी ने बताया कि चुनाव समिति की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों क्रमशः बसंत कुमार मित्तल (रांची) और सुरेश चंद्र अग्रवाल (रांची) हैं। प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कुल 5106 मतदाता हैं। चुनाव में संस्था के विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक और आजीवन सदस्यों ने मतदान में भाग लिया।

चुनाव में कुल 28 मतदान केंद्र जो 23 जिला और पांच अनुमंडलों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। समस्त 28 मतदान केंद्र में पीठासीन पदाधिकारी मनोनीत किए गए थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top