Jharkhand

शहीद एसपी अजय कुमार सिंह का शहादत दिवस मनाया गया

शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शहीद के पिता

लोहरदगा, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । लोहरदगा के शहीद एसपी अजय कुमार सिंह का शहादत दिवस अजय उधान में शुक्रवार काे मनाया गया। यहां पुलिस के जवानों के द्वारा मातमी धून बजा कर एवं शस्त्र उल्टा कर शहीद एसपी को सलामी दी. र्सव धर्म प्राथना सभा का आयोजन किया गया।इस मौके पर शहीद एसपी अजय कुमार सिंह के पिता रामाश्रय सिंह नें पुष्प चक्र चढा कर एवं माल्यार्पण कर बेटे को श्रद्धा सूमन अर्पित किया। डीसी डा.प्रसाद कृष्ण वाघमारे सहित अन्य अधिकारियों एवं शहर के गणमान्य लोगों द्वारा श्रद्धा सूमन अर्पित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर

Most Popular

To Top