
9 मार्च 1934 को जन्मे सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन 12 अप्रैल, 1961 को अंतरिक्ष जाने वाले पहले मानव बने। उन्होंने Vostok 1 नामक अन्तरिक्ष यान में अपनी यात्रा की थी। यह अंतरिक्ष की लड़ाई में अमेरिका पर सोवियत संघ की जीत थी। इस कामयाबी के बाद गागरिन अंतरराष्ट्रीय हीरो बन चुके थे। उन्हें कई तरह के पदक और खिताबों से सम्मानित किया गया था। उनमें से एक था -हीरो ऑफ़ द सोवियत यूनियन। यूरी गगारिन पदक उनके सम्मान में प्रदान किया जाता है। 27 मार्च 1968 को मिग 15 नामक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 34 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
अन्य अहम घटनाएंः
1822 – चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतों का पेटेंट कराया था।
1916 – जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1948 – एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।
1959 – दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।
1986 – सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।
1999 – ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी
-फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।
2003 – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
2004 – पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2005 – थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
2007 – ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।
2008 – गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।
-मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित।
2009 – तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।
2018 – बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2020 – भारत में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 43 पहुंची। दुनियाभर में हाहाकार। विश्व भर में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 110,000 से ज्यादा।
जन्म
1915 – डॉ. नगेन्द्र- भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1930 – सोली जहांगीर सोराबजी- प्रख्यात भारतीय विधिवेत्ता और भारत के पूर्व महान्यायवादी हैं।
1931 – कर्ण सिंह- भारतीय राजनेता और लेखक।
1934 – यूरी गागरीन- भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।
1938 – हरिकृष्ण देवसरे- प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक।
1951 – उस्ताद ज़ाकिर हुसैन- मशहूर तबला वादक।
1956 – शशि थरूर- कांग्रेस सांसद व लेखक।
1985 – पार्थिव पटेल- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1996 – दरशील सफ़ारी- भारतीय बाल कलाकार।
निधन
2023 – सतीश कौशिक – मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे।
1941 – जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन – प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक।
1968 – हरिशंकर शर्मा – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
1969 – हारमसजी पेरोशा मोदी- टाटा समूह और भारत के एक प्रशासक के साथ जुड़े प्रख्यात पारसी व्यापारी थे।
1971 – के. आसिफ़- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1994 – देविका रानी- भारतीय अभिनेत्री।
2012 – जॉय मुखर्जी – हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।
—————
(Udaipur Kiran) पाश
