
गुजराती भाषा में उंधा चश्मा नामक साप्ताहिक कॉलम से मशहूर हुए तारक मेहता का 87 साल की उम्र में 01 मार्च 2017 को निधन हो गया। साल 2008 में असित कुमार मोदी ने उनकी इस कहानी पर हिंदी हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा बनाया, जो आज भी बेहद लोकप्रिय है। इसके किरदार तारक मेहता, जेठालाल, आत्माराम-तुकाराम भिड़े, अय्यर, बबीताजी, पोपटलाल घर-घर में जाने-पहजाने जाते हैं। हालांकि हाल के वर्षों में यह धारावाहिक भारी विवादों में भी रहा है। साल 2015 में गुजराती साहित्यकार तारक मेहता को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अन्य अहम घटनाएंः
1996 – विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत,रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत।
1999 – मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतरराष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।
2000 – मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2001 – उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में भूकम्प,फिजी की अंतरिम सरकार अवैध घोषित,लश्कर-ए-तोइबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।
2002 – यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त,’यूरो’ अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा।
2004 – रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ़्रैदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। हैती के राष्ट्रपति ज्यों बर्तरा एसिस्तदे देश छोड़कर दक्षिण अफ़्रीका भागे।
2005 – सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित।
2006 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2007 – अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बने।
2008- निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी वाणिज्य बैंक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली।
– वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया।
2009- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नवीन चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की।
2010- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
-हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।
जन्म
1992 – शरद कुमार- भारतीय पैरा एथलीट हैं।
1983 – मैरी कॉम- भारतीय महिला मुक्केबाज़।
1969 – तपन कुमार गोगोई- भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
1968 – सलिल अंकोला- भारतीय क्रिकेटर और टीवी अभिनेता।
-कुंजारानी देवी- भारतीय महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी।
1967 – निरंजन ज्योति – भाजपा नेत्री।
1964 – वांगा गीता – आंध्र प्रदेश की जानी-मानी महिला राजनीतिज्ञ हैं।
1963 – चरणजीत सिंह चन्नी- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
1953 – एम.के.स्टालिन – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं पूर्व अभिनेता।
1951 – नितीश कुमार- बिहार के मुख्यमंत्री व पूर्व रेलमंत्री।
1944 – बुद्धदेव भट्टाचार्य – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1944 – लौरेम्बम बिनो देवी – मणिपुर की हस्तशिल्पी हैं।
1934 – अतीन बंद्योपाध्याय – बांग्ला के विख्यात साहित्यकार।
1917 – करतार सिंह दुग्गल – पंजाबी,हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1916 – मान कौर – भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट थीं।
1903 – बिष्णुपद मुखर्जी- भारतीय औषध विज्ञानी और आर्थोपेडिक सर्जन थे।
निधन
1914 – लॉर्ड मिण्टो द्वितीय- भारत के वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल।
1974 – कोतारो तनाका – जापानी न्यायविद,क़ानून और राजनीति के प्रोफेसर थे।
1979 – जयरामदास दौलतराम – भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता थे।
1989 – वसंतदादा पाटिल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
1988 – सोहन लाल द्विवेदी- हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि।
2014 – बंगारू लक्ष्मण- भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष।
2017 – तारक मेहता- सुप्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार थे।
—————
(Udaipur Kiran) पाश
