
गोरखपुर, 21 नवंबर (Udaipur Kiran) । लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की कर्मभूमि मध्य प्रदेश के महेश्वर से 13 नवंबर को शुरू हुई कि मानवंदना यात्रा 1307 किमी की दूरी तय कर बृहस्पतिवार शाम गोरखपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन स्थान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंची ।अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने यात्रा का स्वागत किया।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय
