Maharashtra

फिल्म अभिनेता  मिथुन चक्रवर्ती  को मनपा की नोटिस

मुंबई, 17 मई (Udaipur Kiran) । फिल्म अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई महानगरपालिका ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि उन्होंने मालाड के मढ इलाके में अनिधिकृत निर्माण कार्य किया है। इधर चक्रवर्ती ने आरोपो को खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके पास कोई अनधिकृत निर्माण नहीं है।

मनपा ने मिथुन चक्रवर्ती को मढ क्षेत्र के एरंगल गांव में एक भूखंड पर कथित रूप से अनधिकृत निर्माणं कार्य को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बंगले में बदलावो को लेकर यह नोटिस 10 मई को जारी की गई थी। नोटिस में कहा गया है कि वे इस संबंध में पर्याप्त जवाब दें, अन्यथा इस सरंचना को ढहा दिया जाएगा। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। यह नोटिस मनपा अधिनियम की धारा 351 (1ए) के प्रावधानों के अनुसार दी गई है। इधर चक्रवर्ती ने साफ किया है कि उन्होंने कोई अवैध निर्माण कार्य नहीं किया है। न ही उनके पास कोई अनधिकृत संरचना है। नोटिस कई लोगों को दी गई है। हम अपना जवाब बीएमसी को भेज रहे हैं।

मढ इलाके में फर्जी नक्शे के आधार पर बनाए गए निर्माण कार्यों के खिलाफ बीएमसी ने कार्रवाई शुरू की है. इलाके में लगभग 130 अनधिकृत निर्माणों की पहचान की गई है। इस महीने 24 निर्माण कार्यो पर तोड़क कार्रवाई की गई है। फर्जी नक्शे के आधार पर बने 130 अवैध निर्माणों को मई आखिर तक गिराने का फैसला मनपा ने लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top