Punjab

मनीष सिसोदिया ने दरबार साहिब में माथा टेका, एकांत में की मुख्यमंत्री से वार्ता

चंडीगढ़, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । शराब घोटाले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को पंजाब दौरे पर पहुंचे।सिसोदिया का अमृतसर पहुंचने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने स्वागत किया। इसके बाद मनीष सिसोदिया व मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दरबार साहिब में माथा टेका। बाद में मनीष सिसोदिया व भगवंत मान ने एक होटल में करीब एक घंटे तक बातचीत की।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज मनीष सिसोदिया परिवार के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचकर दरबार साहिब में माथा टेका है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मनीष को सर्वोच्च न्यायालय से न्याय मिला व जमानत दी गई। पहले ही पता था कि ये झूठे केस हैं और ज्यादा देर कोर्ट में टिकेंगे नहीं। यही कोशिश अरविंद केजरीवाल को बाहर लाने की चल रही है। इससे पहले संजय सिंह के खिलाफ भी कोई सबूत नहीं था। इससे सिद्ध होता है कि कुछ समय के लिए हमारे लीडरों को जेल भेज कर केंद्र पार्टी तोडऩे की कोशिश कर रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी में कोई दरार नहीं आएगी।

इस माैके पर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि आज संविधान की जीत हुई है। वह बाहर आए हैं और जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर होंगे। उन्होंने कहा कि जेल में बैठकर पंजाब के लोगों का उत्साह देखा, ताे उन्हें काफी खुशी मिली। उन्होंने जेल में बैठे ही अरदास की थी कि जब बाहर आएंगे तब स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा सक्सेना

Most Popular

To Top