
धर्मशाला, 5 जनवरी (Udaipur Kiran) । व्यापार मंडल कचहरी अड्डा के चुनावों में मनीष लूथरा को एक बार फिर से अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव में मनीष लूथरा को 245 वोट मिले वहीं दूसरी ओर प्रतिद्वंदी सुनीश माटा को 135 वोट मिले। रविवार को हुए चुनावों में व्यापार मंडल कचहरी अड्डा के सचिव के तौर पर गर्वित शर्मा चुने गए हैं ।
गर्वित को 237 वोट मिले वहीं राजेश को 141 वोटों से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार उर्फ गोलू को 218 वोट से चुना गया। मनीष लूथरा और गर्वित शर्मा को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और सचिव के रूप में चुना गया है।
व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष लूथरा ने कहा कि व्यापार मंडल में व्यापारियों की समस्याओं को उठाना उनकी पहले से ही प्राथमिकता रही है और यही कारण है की दूसरी बार उन्हें चुना गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के व्यापार को आगे बढ़ाना तथा कचहरी अड्डा व्यापार मंडल को नई ऊंचाइयों पर ले जाना उनका लक्ष्य है।
(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया
