Madhya Pradesh

मंदसौरः नगर में मनाया गया हिंदू नववर्ष, श्रद्धालुओं ने किए भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन

नगर में मनाया गया हिंदू नववर्ष, श्रद्धालुओं ने किए भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन

मंदसौर , 30 मार्च (Udaipur Kiran) । मंदसौर में रविवार को विक्रम संवत 2082 की शुरूआत हर्षोल्लास के साथ हुई। लोगों ने बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर नए साल का आगाज किया। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हिंदू संगठनों और युवाओं ने घर-घर जाकर लोगों को तिलक लगाया। नीम-मिश्री खिलाकर नववर्ष की बधाई दी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। इसमें हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। जिलेभर में लोगों ने अपने घरों पर भगवा ध्वज फहराए।

गांधी चौराहे पर कांग्रेस विधायक विपिन जैन और कार्यकतार्ओं ने राहगीरों को गुलाल लगाया। उन्होंने नीम-मिश्री का प्रसाद भी बांटा। भाजपा कार्यकतार्ओं ने भी चौराहों पर लोगों को तिलक लगाकर नीम-मिश्री खिलाई। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की भी शुरूआत हो गई। नालछा माता मंदिर में सुबह शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की गई। मंदिर में नौ दिनों तक विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस दिन चेटीचंड और वर्ष प्रतिपदा भी परंपरागत रूप से मनाई गई।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Most Popular

To Top