Madhya Pradesh

मंदसौरः आधी रात को कालाभाटा बांध की रेलिंग पर आया मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

आधी रात को कालाभाटा बांध की रेलिंग पर आया मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मंदसौर, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । शिवना नदी पर बने कालाभाटा बांध के रेलिंग पर शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि लगभग 3 बजे मगरमच्छ दिखाई देने से डेम पर तैनात कर्मचारियों के होश उड़ गए। कर्मचारियों ने तुरंत अपने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया।

नगर पालिका जलकल सभापति नीलेश जैन ने बताया कि कालाभाटा बांध के ऊपर रात्रि करीब 3 बजे एक भारी भरकम मगरमच्छ पहुंच गया। डेम आपरेटर विमल वहीं रहता है। अधिकांशत: वह डेम गेट की रेलिंग पर ही सोता है। कुत्तों के भौंकने पर डेम पर तैनात आपरेटर ने देखा तो बांध की रेलिंग पर 8 फीट लंबे मगरमच्छ था। उसने इसकी सूचना नीलेश जैन को दी, उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। सुबह करीब 4 बजे वन अमला मगरमच्छ को रेस्क्यू करने पहुंच गया। करीब आधे घण्टे की मशक्कत के बफी मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया गया। इसे चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार रिहायशी इलाकों के आसपास नदी में मगरमच्छ दिखाई दिए थे। वन अमले ने कई बार मगरमच्छ को पकड़ने के लिए नदी में पिंजरे लगाए थे। लेकिन सफलता नहीं मिली। आज सुबह कालाभाटा बांध के ऊपर रेलिंग पर मगरमच्छ दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम में उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि नदी में 3-4 मगरमच्छ और है।

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया तोमर

Most Popular

To Top