
मंडला, 20 मार्च (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गुरुवार काे एक कलयुगी बेटे ने चरित्र शंका के चलते अपनी वृद्ध मां की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने आराेपित बेटे काे गिरफ्ता कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार जिले के कामता गांव में टाटरी चौकी पुलिस काे गुरुवार सुबह 65 वर्षीय गीता नंदा का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर उनके 48 वर्षीय बेटे जानू नंदा को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार रात की है। आराेपित जानू नंदा ने अपनी मां के चरित्र पर संदेह के चलते उनसे विवाद किया। इसके बाद लाठी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध संबंधों से जुड़ा लग रहा है। टाटरी पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे घटना के पीछे के कारणों का पता चल सकेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
