HimachalPradesh

मंडी धर्म संघ ने भारत की विजयश्री के लिए किया चंडी यज्ञ

मंडी, 12 मई (Udaipur Kiran) । धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर, मंडी द्वारा सोमवार को इंदिरा मार्केट स्थित माता सिद्धकाली मंदिर परिसर में सहस्त्र चड़ी यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यह यज्ञ देश के वीर सैनिकों के शौर्य को समर्पित था तथा भारत की विजयश्री के लिए मार्ग प्रशस्त करने हेतु संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।

धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर, छोटी काशी मंडी के सभी सदस्य अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल हुए। नगर के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने देश की इस पराक्रम की घड़ी में यज्ञ में भाग लेकर एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया।

इस पावन अवसर पर ब्राह्मण सभा, वीर मंडल, सनातन धर्म सभा, राजपूत सभा, विश्वकर्मा सभा, नागरिक सभा सहित अन्य संस्थाओं के प्रमुखों व सदस्यों ने भाग लिया। वीर मंडल के प्रधान चंद्र शेखर वैघ, ब्राह्मण सभा के प्रधान हरीश पुष्पराज, सनातन धर्म सभा के प्रधान रवि वैद्य किशोरी लाल, सैनिक लीग के प्रधान कैप्टन हेत राम और महासचिव कैप्टन वीरी सिंह, अनुपमा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यज्ञ की पूर्णाहुति शुभ मुहूर्त दोपहर 12:30 बजे दी गई। धर्म संघ के यजमानों में भीमचंद सरोच, हरीश वैद्य, डॉ. ओम राज शर्मा, कैप्टन ज्ञान चंद सैनी और नरेश धीमान शामिल रहे। इनके साथ मुरारी लाल शर्मा, महेंद्र पाल राणा, प्रकाश धीमान, उमा सरोच, आशा सैनी, रंजना शर्मा, मंजू शर्मा, आर. के. शर्मा, गीतांजलि हेमराज, सैन, पारस अरोड़ा, राणा जी, अनुपम टंडन, नीरज हाड़ा व पुरोहित अमर चंद शर्मा ने यज्ञ को विधिवत पूर्ण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top