Jharkhand

सिनेमाघरों में क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के लिए एक शो हो अनिवार्य : चेंबर

चेम्बर भवन में बैठक की तस्वीर

रांची, 17 मई (Udaipur Kiran) । झारखंड चेंबर की फिल्म, कला और संस्कृति उप समिति की बैठक चेंबर भवन में शनिवार को हुई। राज्य भर से फिल्म कला के क्षेत्र से जुड़े फिल्म निर्माता और कलाकारों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में यह कहा गया कि राज्य के सभी सिनेमाघरों में प्रतिदिन एक प्राइम टाइम शो क्षेत्रीय भाषाओँ की फिल्मों के लिए आरक्षित किया जाए

कहा गया कि दुर्भाग्य की बात है कि झारखंड में फिल्में बन तो रही हैं, लेकिन उन्हें प्रदर्शित करने के लिए सिनेमा हॉल उपलब्ध नहीं हैं। झारखांड की ही फिल्मों को राज्य के सिनेमाघरों में कोई स्थान नहीं दिया जाता है। अन्य राज्यों की तर्ज पर राज्य में भी क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को प्रतिदिन दिखाई जानी चाहिए।

इस बात पर भी चर्चा की गई कि फिल्मों को दी जाने वाली सब्सिडी आठ वर्षों से बंद है। इससे झारखंड के कलाकार बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गए हैं, जबकि यह सरकार की फिल्म नीति में शामिल है। बावजूद इसके सब्सिडी नहीं दी जा रही है। इसे भी गंभीरता से संज्ञान में लेने की जरूरत है।

मौके पर चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी और महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि एक छोटी सी फिल्म बनाने में 40-50 लाख की लागत लगती है। साथ ही क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को टैक्स फ्री भी किया जाना चाहिए। ताकि, यहां के लोगों को प्रोत्साहन मिले। इससे यहां पर्यटन भी बढेगा और सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। इस बात पर भी चर्चा की गई कि राज्य के 12 जिलों में एक भी सिनेमाघर नहीं हैं। इस वजह से दर्शकों तक फ़िल्में नहीं पहुंच पाती हैं। फिल्मकारों को जिला भवन, ब्लाक हॉल, सामुदायिक भवन, धमकुडिया भवन में फिल्मकारों को अपनी फिल्म दिखाने की अनुमति दी जाए। इससे सरकार को राजस्व भी बढेगा। साथ ही गांव गांव तक सरकार की लाभुक योजनाओं को भी फिल्म के बीच में प्रचार के तौर पर डालकर आसानी से पहुंचाया चाया जा सकता है।

बैठक में चेंबर उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा,सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल उप समिति चेयरमैन आनंद जालान बॉलीवुड एक्टर देवेश खान, पश्चिम सिंघ्भुम से कोल्हान हॉ फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन सदस्य किशन अग्रवाल, राजीव प्रकाश चौधरी, विवेक नायक, सौरव सिंह, सत्यजीत सुंडी, बुलंद अख्तर, ओम प्रकाश भगत, विजय लकड़ा सहित राज्य के कई फिल्म निर्माता और कलाकार मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top