Uttar Pradesh

हरियाणा में मोदी के प्रति भरोसे को मिला जनादेश— केशव प्रसाद मौर्य

केशव जी

लखनऊ, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान सभा चुनाव परिणाम का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति भरोसे को जनादेश मिला है। भाजपा के हिस्से में जलेबी और इमरती दोनों, जबकि कांग्रेस के हिस्से में जंगली जलेबी भी नहीं आई ! कांग्रेस नेताओं के बयानबाज़ी खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो गई है।

केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हरियाणा की जनता का भरोसा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के अथक प्रयास तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हमारे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, अटूट विश्वास और संकल्प को समर्पित है। जय भाजपा, तय भाजपा, विजय भाजपा। इन ऐतिहासिक चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा भाजपा के कार्यकताओं और देवतुल्य मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उप मुख्यमंत्री ने लगाया जनता दरबार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति को हर समस्या का हर सम्भव निदान किया जायेगा। उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने कैम्प कार्यालय -7 कालिदास मार्ग पर विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें।

—————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top