
मुंबई, 27 नवंबर (Udaipur Kiran) । अंधेरी में एक महिला पायलट को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पवई पुलिस स्टेशन की टीम आदित्य पंडित (27) से गहन पूछताछ कर रही है।
पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र सोनावणे ने बुधवार को बताया कि सृष्टि तुली (25 ) एक निजी एयरलाइंस में बतौर पायलट थीं। उनका शव अंधेरी स्थित एक फ्लैट में 25 नवंबर को पंखे से लटका पाया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला पायलट के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए घाटकोपर के राजवाड़ी अस्पताल भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला पायलट की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला पायलट के रिश्तेदारों और परिचितों के साथ पूछताछ के बाद महिला के ब्यायफ्रेंड आदित्य पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। जीतेंद्र सोनावणे ने बताया कि आरोपित भी पायलट है और करीब तीन साल पहले सृष्टि के संपर्क में था। इसके बाद दोनों लीव इन रिलेशन में थे। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
