HEADLINES

‘शेख शाहजहां जैसाें काे फांसी हाे तभी सार्थक हाेगा ममता दीदी का कानून’

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली, 03 सितंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा का कानून लाए जाने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शिवराज सिंह ने कहा कि संदेशखाली में अनेक महिलाओं ने शेख शाहजहां पर उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं, ऐसे में ममता दीदी का कानून सार्थक हाेगा, जब शेख शाहजहां जैसे लाेगाें काे फांसी की सजा हाे।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूसा, नई दिल्ली में मीडिया काे प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता दीदी संवेदनशून्य हो गई हैं। उन्हाेंने यह भी कहा कि ममता दीदी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जघन्य अपराध से ध्यान भटकाने लिए विधानसभा में यह बिल लाया है, अगर ममता दीदी में संवेदना हाेती ताे वे पहले बिल लातीं।

उन्हाेंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश ने तो देश में सबसे पहले 2017 में ही दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा का कानून लागू कर दिया था। अब

तक 42 लोगों को फांसी की सजा दी जा चुकी है। डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, वहीं उन्हाेंने यह सवाल भी किया कि क्या ममता दीदी इस बिल के बाद संदेशखाली के आरोपित शेख शाहजहां को फांसी देंगी?

—————

(Udaipur Kiran) / बिरंचि सिंह

Most Popular

To Top