Jharkhand

राजनीति के पीच पर विरोधियों की छुड़ा दूंगी छक्के : ममता देवी

पूर्व विधायक ममता देवी का हुआ अभिनंदन

रामगढ़, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी की सजा पर रोक लगा दी। इस फैसले के बाद रामगढ़ कांग्रेस पार्टी के द्वारा गुरुवार के शाम ममता देवी का अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने ममता देवी की कर्मठता और उनके संघर्ष की कहानी को बयां की। इस मौके पर पूर्व विधायक ममता देवी ने झारखंड उच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने जो मेरे पक्ष में फैसला दिया है वह की सच्चाई जीत की कहानी बयां कर रहा है।

निचली अदालत में गलत तरीके से फैसला सुनाया गया। गवाहों को प्रलोभन देकर बुलाया गया। कई साक्ष्य देने के बावजूद निचली अदालत ने एक साजिश के तहत उन्हें सजा सुनाई। लेकिन सच्चाई की जीत हाई कोर्ट में हुई। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक नहीं थी, तब भी जनता के साथ जुड़ी थी। विधायक बनने के बाद भी लगातार जनता के बीच ही रहीं। जब उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म की गई, उसके बाद भी उन्होंने हार नहीं माना और लगातार जनता की समस्याओं से रूबरू होती रही। आज वह इतनी परिपक्व हो गई है कि राजनीति के पीच पर विरोधियों के छक्के छुड़ा सकती हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top