Uttar Pradesh

मुर्शिदाबाद में हिन्दुओ के नरसंहार के विरोध में ममता बनर्जी का फूंका पुतला, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन व पुतला फूकते भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का छाया चित्र

प्रयागराज, 16 अप्रैल (Udaipur Kiran) । वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिन्दुओ के नरसंहार के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव (धुन्नु भैया) के नेतृत्व में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री से मांग किया है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाय।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकने के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए भाजपा नेता प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि बीते एक सप्ताह से हो रही घटनाओं की घोर निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रहते उनके राज्य में सरेआम हिंदुओं की हत्या की जा रही है और उनकी संपत्ति को जलाया जा रहा है। उनकी बहन बेटियों के साथ अशोभनीय बर्ताव किया जा रहा है। लेकिन ममता बनर्जी की सरकार महिलाओं की रक्षा करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है। उनके आचरण को अक्षम्य और सरकार की नाकामी बताया। मुर्शिदाबाद में हिंदू परिवार मजबूरन पलायन करने के लिए विवश हो चुके है। यहां पर हिंदुओं के परिवार प्रतिष्ठान एवं घरों को चुन-चुन कर नष्ट किया जा रहा है और यह खुद बंगाल पुलिस के सामने हो रहा है आंदोलनकारी को परोक्ष में सरकार का समर्थन प्राप्त हो रहा है। जगह-जगह पर बड़ी-बड़ी रैलियां निकाल कर भारत की सरकार को बांग्लादेश की सरकार की तरह हटाने की धमकी दी जा रही है और सीएम ममता बनर्जी वोट बैंक के खातिर उनको रोकने का काम नहीं कर रही है।

पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदू परिवारों पर अत्याचार की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से दिव्यांशु शुक्ला जिला सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा प्रयागराज महानगर, संदीप यादव भारद्वाज मंडल अध्यक्ष, शनि सिंह महानगर महामंत्री, अजनी सिंह महानगर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, राहुल सिंह महानगर उपाध्यक्ष,राजेश सिंह, यमुनापार अध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह, गंगापार अध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय, रामबाबू पटेल, आदेश सिंह आदि ने विरोध प्रदर्शन किया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top