Bihar

माहेश्वरी महिला मंडल ने की सतुरी तीज की पूजा अर्चना,मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

अररिया फोटो:माहेश्वरी समाज की महिला

अररिया 23 अगस्त (Udaipur Kiran) ।

फारबिसगंज माहेश्वरी महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सुनीता लड्डा के आवास पर शुक्रवार को सतुरी तीज को लेकर पूजा अर्चना की गई,जिसमे जैन समाज की महिलाओं ने भी पूजा मे भाग लिया।।मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमे महिलाओं डांस ओर मस्ती की।

पंचांग के अनुसार सतुरी तीज का पर्व माहेश्वरी समाज की सुहागिनों ने परम्परागत तरीके से उत्साह के साथ मनाया। राजस्थान और देश के अन्य राज्यों में बसे माहेश्वरी समाज के लोग इसे सतुरी तीज के रूप में मनाते हैं। सुहागिनों और युवतियों ने करवा चौथ की तरह रात में चांद को अर्घ्य अर्पित कर पति और पुत्र की दीर्घायु की प्रार्थना करती है। शाम को महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधान पहन कर भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती है।सतुरी तीज मनाने के पीछे का उद्देश्य अखंड सौभाग्य और कुंआरी कन्याओं के लिए अच्छे वर की कामना है।

परंपरानुसार माहेश्वरी समाज में नवविवाहिता का पहला सावन ससुराल में ही मनाया जाता है। सत्तू के व्यंजन बनाकर बेटियों को सिंजारा और सास-ससुर व परिवारजनों को कपड़े भेजे जाते हैं। राजस्थान में इस पर्व को अलग-अलग समाज कजली तीज, बड़ी तीज व माहेश्वरी समाज सतुरी तीज के नाम से मनाता है। मौके पर सुनीता लड्डा,मंजू लड्डा,आशा धरेवाल, लक्ष्मी धरेवाल,सोनी सिंघी,अनिता अग्रवाल,विधा पुगलिया,सुनीता पुगलिया,संगीता बोडर,पवन लड्डा,राज कुमार लड्डा आदि मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top