RAJASTHAN

महेंद्र सिंह पंवार को बनाया ओबीसी मोर्चा सदस्यता अभियान का प्रदेश संयोजक

महेंद्र सिंह पंवार को बनाया ओबीसी मोर्चा सदस्यता अभियान का प्रदेश संयोजक

जयपुर, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मोर्चे के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक सहित जिला, मंडल स्तर पर संयोजकों की घोषणा की है।

मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आज मोर्चे में मंडल स्तर तक का कार्य विभाजन किया गया। इसके तहत मोर्चे के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह पंवार को मोर्चे में अभियान की जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश संयोजक बनाया है। वहीं संभाग स्तर पर सुनील यादव, पुष्कर तेली, सुनील गहलोत, फूलचंद कुमावत, सहीराम विश्नोई, जगदीश सुथार और जगदीश सैनी को सह-संयोजक बनाया गया है।

मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश संयोजक महेंद्र सिंह पंवार सहित सभी पदाधिकारियों को जिला, मंडल स्तर पर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि ओबीसी मोर्चा भी भाजपा के सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top