Jharkhand

अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर डीएवी पुंदाग में महायज्ञ का आयोजन

डीएवी स्कूल में यज्ञ करते विद्यार्थी और शिक्षकों की फोटो

रांची, 3 मई (Udaipur Kiran) । रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस’ के उपलक्ष्य में विशेष हवन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने स्कूल के शिक्षक – शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के साथ सामूहिक वैदिक महाहवन में भाग लिया।

मौके पर उन्होंने कहा कि यज्ञ का जितना आध्यात्मिक महत्त्व है,उतना ही वैज्ञानिक महत्त्व भी है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है।

उन्होंने कहा कि यज्ञ से अनेक घातक जीवाणु और विषाणुओं का नाश होता है। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्था में साप्ताहिक हवन की परंपरा है। विद्यार्थी हवन की विधियों से परिचित होते हैं तथा इससे उनका आध्यात्मिक स्तर भी ऊंचा उठता है। उनमें भारतीय संस्कार डाले जाते हैं। उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाया जाता है।

वहीं यज्ञ के बाद शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके स्कूल के कई शिक्षक और शिक्षिका तथा कई विद्यार्थी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top