RAJASTHAN

महात्मा ज्योति बा फुले को जयंती पर किया याद : पुष्पांजलि अर्पित की, बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

jodhpur

जोधपुर, 11 अप्रैल (Udaipur Kiran) । महान समाज सुधारक, सामाजिक क्रांति एवं शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योति बा फुले की जयंती शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस, भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य लोगों व अनुयायियों ने उन्हें स्मरण कर पुष्प अर्पित किए। महामंदिर रेलवे स्टेशन के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

महात्मा ज्योति बा फुले की प्रतिमा पर आज सुबह माली समाज के लोगों सहित कांग्रेस और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देकर ज्योति बा फुले अमर रहे के नारे लगाए।

अखिल भारतीय महात्मा ज्योतिबा फुले समता परिषद जोधपुर के जिलाध्यक्ष जयन्त सांखला ने बताया कि इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ् राजेन्द्र गहलोत, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, नगर निगम उत्तर की महापौर कुन्ती परिहार, माली संस्थान के अध्यक्ष प्रेमसिंह परिहार, भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, महात्मा फुले राष्ट्रीय संस्थान जोधपुर की अध्यक्ष प्रेमलता परिहार व सचिव साहिबराम गहलोत सहित अनेक सामाजिक सगंठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top