HEADLINES

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल की तबीयत अचानक बिगड़ी, बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज जारी

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल की तबीयत अचानक बिगड़ी , बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज जारी

मुंबई, 26 सितंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एपी) के वरिष्ठ नेता और राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल की गुरुवार को अचानक तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें मुंबई के बॉॉम्बे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छगन भुजबल का बॉम्बे अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को छगन भुजबल पुने में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम के दरम्यान अचानक छगन भुजबल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद छगन भुजबल को शासकीय विमान से तत्काल बॉम्बे अस्पताल में ले जाया गया। बॉम्बे अस्पताल में छगन भुजबल को तत्काल भर्ती किया गया है। अस्पताल में छगन भुजबल का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि छगन भुजबल बुखार और इंफेक्शन से पीड़ित हैं। छगन भुजबल के कार्यालय ने बताया है कि फिलहाल मंत्री जी की तबीयत स्थिर है। लोगों से संयम बरतने की अपील की गयी है।

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top