RAJASTHAN

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने की मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष की मुलाकात

जयपुर, 2 अप्रैल (Udaipur Kiran) । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार को विधान सभा में मुलाकात की। देवनानी ने नार्वेकर का पुष्प गुच्छ भेंट कर, दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। देवनानी ने नार्वेकर को राजस्थान विधानसभा में नवाचारों का एक वर्ष पुस्तक की प्रति भेंट की।

देवनानी ने नार्वेकर को हिंदू विजय प्रवर्तक पुस्तक की प्रति और राजस्थान विधानसभा का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष नार्वेकर को विधानसभा का सदन और सदन में की गई ऑनलाइन व्यवस्था के साथ ही राजस्थान विधान सभा स्थित म्यूजियम का अवलोकन कराया।

देवनानी ने बताया की नेवा प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान विधानसभा के सदन को डिजिटल किया गया है। साथ ही सदन को नये कलेवर में तैयार कराया गया है। नार्वेकर ने देवनानी का आभार जताते हुए कहा कि सदन को डिजिटल कराया जाना सराहनीय पहल है। उन्होंने म्यूजियम को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि विधान सभा की कार्यप्रणाली और महान जनप्रतिनिधियों के बारे में यह म्यूजियम बहुत अच्छी जानकारी देता है।

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित

Most Popular

To Top