Chhattisgarh

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस से पूर्व सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव बनाये गए पर्यवेक्षक

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्ति पत्र

रायपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र और झारखंड राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा होते ही कांग्रेस ने आज मंगलवार को अपने पर्यवेक्षकों का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को महाराष्ट्र के विदर्भ अंचल की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विदर्भ में कांग्रेस ने वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। भूपेश बघेल के साथ पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और उमंग सिंघार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदर्भ में ये तीनों नेता कांग्रेस की ओर नागपुर और अमरावती डिवीजन की चुनावी प्रक्रिया को संभालेंगे।

टीएस सिंहदेव को भी सौंपी गई जिम्मेदारी: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें पश्चिमी महाराष्ट्र में चुनावी कमान की जिम्मेदारी सौंपी है। टीएस सिंहदेव के साथ एमबी पाटिल को भी वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को लेकर यह घोषणा की है।

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर

Most Popular

To Top