Uttar Pradesh

महारानी अहिल्याबाई की जयंती मनाई

महारानी अहिल्याबाई की जयंती मनाई

हाथरस, 29 मई (Udaipur Kiran) । स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती सादगी से मनाई गई। उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महारानी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए।

सरकार द्वारा विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सहपऊ ब्लॉक पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बाल विकास विभाग की सीपीडीओ की अनुपस्थिति पर ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कर्मियों की अनुपस्थिति एक गलत संदेश है। सखी समूह की महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। सहपऊ ब्लॉक प्रमुख ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली सखी समूह की महिलाओं को सम्मानित किया।

सादाबाद नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल, भाजपा नेता प्रीति चौधरी और महिला सभासद उपस्थित रहीं। सहपऊ ब्लॉक कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर परमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉली माहौर, ब्लॉक प्रमुख रामकिशन, क्षेत्र पंचायत सदस्य माया देवी, नेम सिंह, पवन कुमार, ओमवीर सिंह और नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Most Popular

To Top