Chhattisgarh

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ मगरलोड व मेघा दोपहर तक रहा बंद

मगरलोड, मेघा की दुकानें दोपहर तक बंद रही।

धमतरी, 21 सितंबर (Udaipur Kiran) ।धमतरी जिले के मगरलोड में छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ 21 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड ने छत्तीसगढ़ बंद के तहत मगरलोड व गौरव ग्राम मेघा को बंद कराया। दोपहर तक बंद सफल रहा।

छत्तीसगढ़ बंद के तहत दोपहर तक मगरलोड व मेघा के व्यवसायियों ने अपना दुकान बंद रखे। वहीं ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के कार्यकर्ता सुबह आठ बजे से नगर पंचायत मगरलोड व ग्राम मेघा के बस स्टैंड में घूम कर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया। वहीं व्यवसायियों से बंद करने अपील करते रहे। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, जनपद सभापति डा गिरीश साहू, कोषाध्यक्ष खिलावन साहू, राजेंद्र साहू, लीलाराम साहू, डाकवर साहू, देवेंद्र साहू, हिरवानी ठाकुर, महमूद खान, चंद्रहास साहू, तोषण साहू, शंकर साहू, इंद्रजीत, अक्ष साहू, सीता राम, सीता राम परसादी, जीतेन्द्र, प्रसन साहू, नारद साहू, पप्पू सोनी, दिलीप सोनी, मोहन चक्रधारी, हेमंत देवागन, बेनु सोनी उपस्थित रहे।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष डीहू राम साहू ने कहा कि कवर्धा जल रहा है। लगातार घटनाएं हो रही है। कही किसी के घर जलाए जा रहे हैं, तो कहीं पुलिस अभिरक्षा में बेदम पिटाई से मौतें हो रही है। कवर्धा पूरी तरह से मणिपुर बन गया है । प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम कीकोई चीज नहीं है। जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री को नैतिकता के आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश को कौन चला रहा है, समझ नहीं आ रहा है। प्रदेश में सरकार नाम का कोई चीज नहीं है। जनपद सभापति डा गिरीश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई हैं। आए दिन हत्या, बलात्कार, डकैती, चाकूबाजी, चोरी जैसे घटनाएं हो रही है। सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल है। कोषाध्यक्ष खिलावन साहू ने कहा कि भाजपा जनता को बरगला कर और झूठे वायदे कर सत्ता तो प्राप्त कर लिया है, लेकिन सरकार नहीं चला पा रही है।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top