Madhya Pradesh

मप्रः तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, निवाड़ी-श्योपुर के कलेक्टर बदले

भोपाल, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशानिक सेवा (आईएएस) के तीन अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें दो जिलों श्योपुर और निवाड़ी के कलेक्टरों को बदला गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार देर शाम आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को हटाया गया है। 2014 बैच के आईएएस अरुण विश्वकर्मा को अपर संचालक राज्य कृषि विपणन बोर्ड के पद पर पदस्थ किया गया है। विश्वकर्मा पिछले दिनों एक तहसीलदार के विरुद्ध कार्यवाही के मामले में चर्चा में आए थे। उनकी डांट से तहसीलदार बीमार हो गए थे। विश्वकर्मा की जगह श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ को निवाड़ी कलेक्टर पदस्थ किया गया है। वहीं, वन विभाग के उप सचिव किशोर कुमार कन्याल को श्योपुर जिले का कलेक्टर नियुक्त गया है।

इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अन्य आदेश में राज्य प्रशानिक सेवा के तीन अधिकारियों की नई पदस्थपना की गई है। इनमें पदस्थापना के प्रतिक्षारत सौम्या आनंद को शहडोल का सहायक कलेक्टर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव कार्तिकेय जायसवाल को सहायक कलेक्टर बालाघाट और वन विभाग में अवर सचिव विशाल धाकड़ को सहायक कलेक्टर धार पदस्थ किया गया है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top