Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश के दर्जा प्राप्त मंत्री सुभाष सिंह ने किया विधान परिषद का भ्रमण

विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह  व अन्य

लखनऊ, 25 मार्च (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश शासन में दर्जा प्राप्त मंत्री एवं विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह ने मंगलवार को विधान परिषद सदन का भ्रमण किया। उनके साथ ताला हाउस रीवा से कपिध्वज सिंह थे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह उन्हें विधान परिषद सदन ले गए। उन्होंने सदन की बारीकियों से अवगत कराया। कुंवर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि यह सदन पूरी तरह से पेपरलेस है। विधान परिषद की कार्यवाही भी पेपरलेस होगी। इसके लिए ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा पोर्टल) को चलाने के लिए परिषद के सभी सदस्यों को अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। सभापति ने बताया कि नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन नेवा ‘एक राष्ट्र एक विधान पर आधारित केंद्र सरकार की एक़ महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसे केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों को पेपरलेस और हाईटेक तरीके से डिजिटल स्वरूप प्रदान किया गया है। इससे जनहित के कार्यों में तीव्रता लाई जा सकेगी। सुभाष सिंह ने सभापति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति को ओर अग्रसर है।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top