Madhya Pradesh

केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मंडाविया से मिले मप्र के खेल मंत्री सारंग

केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मंडाविया से मिले मप्र के खेल मंत्री सारंग

– खेल संघों के विवाद को सुलझाने के लिए नेशनल स्पोर्ट्स ट्रब्युनल के गठन का दिया सुझाव

भोपाल, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया से खेल संघों के विवाद से खिलाड़ियों और खेल को हो रहे नुकसान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया को खेल संघों के विवाद के त्वरित हल हेतु पृथक से राष्ट्रीय स्पोर्ट्स ट्रब्युनल गठित करने का सुझाव दिया। केन्द्रीय खेल मंत्री ने सुझाव की सराहना करते हुए आशवासन दिया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारतीय खेल प्राधिकरण की जनरल बॉडी की बैठक में खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रतिभागिता की थी और लगातार चल रहे खेल संघों के विवाद के हल हेतु राष्ट्रीय स्पोर्ट्स ट्रब्युनल गठित करने का सुझाव दिया था। वर्तमान में भी कई खेल संघों में विवाद की स्थिति है, जिसके कारण भारी संख्या में प्रतिभावान खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा है। सालों तक खेल संघों के विवाद का कोई हल नही निकल पा रहा है।

केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात के बाद मप्र के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ने बताया कि यदि नेशनल स्पोर्ट्स ट्रब्युनल के गठन होता है तो यह भारत के खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल होगी। नेशनल स्पोर्ट्स ट्रब्युनल के गठन से निश्चित ही भारतीय खेलों को नई दिशा मिलेगी। खेल मंत्री सारंग ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

(Udaipur Kiran) तोमर / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top