Madhya Pradesh

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ यादव की मुख्य उपस्थिति में आज हुजूर विधानसभा में मनेगा रक्षाबंधन पर्व

भाेपाल, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा हुजूर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में प्रतिदिन हजारों की संख्या में बहने एकत्रित होकर शर्मा को राखी बांधती हैं। इसी क्रम में आज (शनिवार को) हुजूर का रक्षाबंधन महोत्सव और भी भव्य होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुजूर के बिलखिरिया क्षेत्र में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे। सीएम के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस महोत्सव में हुजूर की हजारों बहने शामिल होंगी। जो अपने मुख्यमंत्री एवं विधायक भाई को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद देंगी।

आयोजन को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी क्षेत्र की बहनों से आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि – रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व है। जब स्वयं प्रदेश के मुखिया इस पर्व में शामिल हो रहे हैं तो यह और भी विशेष हो जाता है। इसलिए हुजूर की सभी बहनें अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अपने मुख्यमंत्री और रामेश्वर भाई को राखी जरूर बांधें। बहनों का स्नेह ही हमारी सच्ची पूंजी है। भोपाल बायपास स्थित कल्याणपुर के समीप 11 बजे हिमांशु वेयर हाउस में रक्षा बंधन का आयोजन रखा गया है जिसमें हज़ारों की संख्या में बहनें उपस्थित रहेंगी।

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे तोमर

Most Popular

To Top