Madhya Pradesh

मप्र शतरंज संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, सुनील बंसल अध्यक्ष एवं कपिल सक्सेना सचिव निर्वाचित

मप्र शतरंज संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न होने के बाद पदाधिकारी का संयुक्त फोटो

सीहोर, 30 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश शतरंज संघ के संविधान के अनुसार सोमवार को संस्था की विशेष साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 2024 से 2027 तक तीन वर्ष की अवधि के लिए मध्यप्रदेश शतरंज संघ की कार्यकारणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अनिल श्रीवास्तव एडवोकेट ने नवीन कार्यकारणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में सीहोर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिसौदिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

जिला शतरंज संघ के सचिव महेंद्र व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शतरंज संघ की निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारणी में अध्यक्ष पद पर सुनील बंसल भोपाल, उपाध्यक्ष राजेश बहादुर जबलपुर, सुनील कोठारी नरसिंहपुर, कमल वर्मा इंदौर, धर्मेन्द्र शर्मा सागर, राजा सिंह परिहार छतरपुर तथा संजय कटठल ग्वालियर, सचिव के पद पर कपिल सक्सेना भोपाल और कोषाध्यक्ष के पद पर राजेंद्र सिंह सिसौदिया सीहोर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव मनीष जोशी रतलाम, विपिन लुनावत, नीरज सिंह कुशवाह उज्जैन, मयंक मावर मंदसौर निर्वाचित हुए। साथ ही वर्षा बाजपेयी कटनी, सुनील सोनी इंदौर, राजकुमार वर्मा रीवा, सूरज झाम धार, घनश्याम रघुवंशी गुना, रम्मू सिंह सतना, शैलेश जैन ग्वालियर और नमन श्रीवास्तव शहडोल कार्यकारणी में सदस्य निर्वाचित हुए। संस्था के विधान के अनुसार कुल 21 सदस्यों की कार्यकारणी में अध्यक्ष का एक पद, उपाध्यक्ष के छह पद, मानसेवी सचिव और कोषाध्यक्ष का एक–एक पद, संयुक्त सचिव चार पद तथा आठ पद कार्यकारणी सदस्य के होते हैं जिनका आज निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top