Uttrakhand

हिन्दी भाषा संस्कारों की जननी है : मदन कौशिक

विधायक मदन कौशिक को सम्मानित करते हुए

हरिद्वार, 29 मई (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड विधानसभा में हिन्दी भाषा को जन-जन की भाषा बनाने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। हिन्दी भाषा को स्कूल स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार काे हिन्दी प्रोत्साहन समिति, उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व केबिनेट मंत्री विधायक मदन कौशिक को सम्मानित किये जाने पर यह बात कही।

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि हिंदी भाषा संस्कारों की जननी और संस्कृति की रक्षक है। हिन्दी भाषा के माध्यम से ही देश की आजादी को लड़ा गया था। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी कार्यालयों में हिन्दी भाषा में कार्य करने का परचम फहराया है। सरकारी कार्यालयों में हिन्दी की मौलिकता अनवरत बढ़ती जा रही है। हिन्दी भाषा को परिष्कृत करने के लिए सरकारी महकमें लगातार काम कर रहे हैं।

हिन्दी प्रोत्साहन समिति, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष डा. पंकज कौशिक ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड हिन्दी भाषा का श्रेष्ठतम राज्य है। यहां पर हिन्दी भाषा बोलने वालों की संख्या भी अधिक है। हिन्दी भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए हिन्दी प्रोत्साहन समिति ने जन आंदोलन शुरू किया है। समिति के प्रदेश महामंत्री कुलभूषण शर्मा और प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त सिंह नेगी ने कहा कि हिन्दी भाषा घर-घर तक पहुंचाने का काम समिति द्वारा किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top