Jharkhand

फरार है लव जिहाद का मास्टरमाइंड शरीफुल, पुलिस पीट रही लकीर

शरीफुल अंसारी

युवती को दिया शादी का झांसा, माइक्रोफाइनेंस कंपनी के रुपए का किया गबन

रामगढ़, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । शहर में लव जिहाद का मास्टरमाइंड शरीफुल अंसारी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से फरार है। घटना के एक महीने के बाद भी पुलिस सिर्फ लकीर ही पीट रही है। उसने पहले तो एक युवती को शादी का झांसा दिया और 8 महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब मामला थाने तक पहुंचा, तो उसने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के लाखों रुपए भी गटक लिए। दोनों मामलों में रामगढ़ थाना पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा है। रामगढ़ पुलिस एक महीने से सिर्फ सबूत को जुटा रही है। वह घटनास्थल का मुआयना कर रही है। लेकिन पुलिस की सारी गतिविधियों से दूर शातिर अपराधी शरीफुल मस्ती की जिंदगी जी रहा है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है, लेकिन पुलिस अभी तक उसे ट्रेस नहीं कर पा रही है।

रामगढ़ में कई स्थानों पर था उसका ठिकाना

रामगढ़ शहर में किसान नगर और कॉलेज गेट के पास शरीफुल अंसारी ने अपना ठिकाना बना रखा था। उसने अलग-अलग समय में उन दोनों स्थानों पर किराए पर रूम लिया था। जहां वह भोली भाली लड़कियों को बहला फुसला कर उसका शारीरिक शोषण करता था। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने उसके कई ठिकानों का जायजा लिया है। जिस स्थान पर वह लड़की का शारीरिक शोषण करता था वहां के आसपास के लोगों से पूछताछ की है। लोगों ने पुलिस को यह बताया कि शरीफुल अपने साथ लड़कियों को रखता था। एक लड़की तो काफी लंबे वक्त तक उसके साथ रही थी। जानकारी के अनुसार शरीफुल के खिलाफ रामगढ़ थाना में मामला दर्ज करने वाली युवती को धमकियां मिल रही है। शरीफुल ने यहां तक कहा है कि पुलिस उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकती। वह पुलिस की पहुंच से काफी दूर है।

मूल रूप से गढ़वा का रहने वाला है शरीफुल अंसारी

शरीफुल अंसारी मूल रूप से गढ़वा जिले की बिशनपुरा अंतर्गत पिपहारी कला का रहने वाला है। उसके पिता रकीम अंसारी अपने परिवार के साथ वही रहते हैं। शरीफुल रामगढ़ में भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड माइक्रोफाइनेंस कंपनी में काम करता था। वह लोन दिलाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उसका शारीरिक शोषण करता था।

अनुसंधानकर्ता ने कहा जुटाए जा रहे सबूत

इस पूरे मामले में अनुसंधानकर्ता राजेश कुमार मुंडा ने बताया कि वे शरीफुल अंसारी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। उसके खिलाफ छापेमारी चल रही है। शिकायतकर्ता के द्वारा जो बातें बताई गई हैं वह हकीकत है। लेकिन हकीकत यह है भी है कि शरीफुल पुलिस को लगातार मात दे रहा है। वह इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर अभी भी पुलिस से काफी दूर है। शरीफुल के खिलाफ उसकी कंपनी के अधिकारियों ने भी ₹100000 से अधिक के गबन का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top