Uttar Pradesh

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं को पढ़ने-लिखने लायक बनाया : श्याम लाल पाल

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम

लखनऊ, 30 मई (Udaipur Kiran) । लखनऊ जिले की विधानसभा क्षेत्र बीकेटी के आईआईएम रोड स्थित सिटी लॉन में लोकमाता वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पाल ने संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर के छौंड़ी गांव में हुआ था। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं को पढ़ने-लिखने लायक बनाया। महिलाओं के विकास के लिए कार्य किये।

उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने साम्राज्य महेश्वर और इन्दौर में काफी मन्दिरों का निर्माण कराया। सोमनाथ में शिवजी के मन्दिर का निर्माण के साथ ही लोगों के रहने के लिए बहुत सी धर्मशालाएं भी बनवायीं। अहिल्याबाई होल्कर का देहांत 13 अगस्त 1795 में हुआ। समाजवादी लोगों तक लोकमाता का जीवन परिचय पहुंचें, इसके लिए आज संगोष्ठी का आयोजन हुआ है। यह प्रेरणादायी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद आरके चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ राजपाल कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, अध्यक्ष जूही सिंह, जिलाध्यक्ष जयसिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top