Jharkhand

लोकसभा अध्यक्ष का झारखंड में आगमन हम सभी के लिए हर्ष का विषय : रबीन्द्रनाथ

विधानसभा लोकसभा अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष की तस्वीर

रांची, 25 मई (Udaipur Kiran) । लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के रांची आगमन पर रविवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारियों की बैठक में मेरी मुलाक़ात उन से हमेशा होती रही है।

झारखंड में उनका स्वागत करने का मौक़ा मिला,देश की सर्वोच्च पंचायत लोक सभा के अध्यक्ष का झारखंड की धरती पर आगमन हम सभी के लिए हर्ष का विषय है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top