Madhya Pradesh

महिला समूह को सशक्त करने और उनका अधिकार दिलाने के लिए लोक अधिकार केंद्र की हुई शुरुआत

मप्र ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं को किया जाएगा सशक्त और उन्हें दिलाया जाएगा विभिन्न योजनाओं का लाभ

शिवपुरी, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । शिवपुरी जिले में मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें अधिकार दिलाने एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लोक अधिकार केंद्र की शुरुआत की गई है। शिवपुरी के शिवपुरी में लोक अधिकार केंद्र का शुभारंभ जिला पंचायत की अध्यक्ष नेहा यादव और शिवपुरी जनपद पंचायत की अध्यक्ष हेमलता यादव ने किया। इस केंद्र के शुभारंभ मौके पर लोक अधिकार केंद्र की नोडल कामना सक्सेना, विकासखंड प्रबंधक देवेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

इस लोक अधिकार केंद्र के माध्यम से मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को सशक्त करने, उनके अधिकार और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की जाएगी। इसके लिए लोक अधिकार केंद्र पर महिला समूह की पदाधिकारियों को ही जिम्मेदारी दी गई है। यह महिलाएं अपने समूह की साथी महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी और उन्हें उन्हें विभिन्न फोरम पर ले जाएंगी।

लोक अधिकार केंद्र के संचालन से जुड़ी महिला समूह की सीएलएफ लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि इस लोक अधिकार केंद्र के माध्यम से वह अपनी महिला समूह की समस्याओं का समाधान करेंगे। इन समस्याओं को वह निराकरण करने के लिए पंचायत, जनपद व वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ले जाएंगीं। जिससे महिलाओं को उनके अधिकार और उन्हें विभिन्न योजनाएं का लाभ मिल सके।

म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक और नोडल लोक अधिकार केंद्र कामना सक्सेना ने बताया कि इस लोक अधिकार केंद्र का संचालन समूह की महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा। इस केंद्र पर महिलाएं ही जहां पर अपनी समूह की महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और फिर आगे निश्चित फोरम पर इसे ले जाएंगी जिससे उनका निराकरण हो सके। इस लोक अधिकार केंद्र की शुरुआत करने की मंशा की है कि महिला समूह को सशक्त किया जाए उनके अधिकार मिले और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले।

(Udaipur Kiran) / रंजीत गुप्ता / राजू विश्वकर्मा

Most Popular

To Top