West Bengal

पश्चिम बंगाल में 2025 की छुट्टियों की सूची जारी : जानें कब-कब मिलेंगी छुट्टियां

2025 की छुट्टियों की सूची

कोलकाता, 31 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नए साल की दस्तक के साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार ने 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में केंद्रीय और राज्य सरकार की छुट्टियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, बैंक और अन्य विशेष छुट्टियों का भी प्रावधान किया गया है। आगामी साल में सरकारी कर्मचारियों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को 50 से अधिक छुट्टियां मिलेंगी।

——-

दुर्गा पूजा की छुट्टियां रहेंगी खास

नए साल दुर्गा पूजा की छुट्टियां 21 दिनों तक रहेंगी, जो 26 सितंबर से शुरू होकर चार अक्टूबर तक चलेंगी। हालांकि, कुछ छुट्टियां सप्ताहांत पर पड़ने के कारण लोगों को थोड़ी निराशा हो सकती है।

——-

मुख्य छुट्टियां

01 जनवरी : नववर्ष

12 जनवरी : स्वामी विवेकानंद जयंती

23 जनवरी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस

02 फरवरी : सरस्वती पूजा

14 मार्च : दोलयात्रा

31 मार्च : ईद-उल-फितर

06 अप्रैल : रामनवमी

10 अप्रैल : महावीर जयंती

15 अप्रैल : बंगाली नववर्ष

18 अप्रैल : गुड फ्राइडे

01 मई : मजदूर दिवस

09 मई : रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

12 मई : बुद्ध पूर्णिमा

07 जून : ईद-उल-अजहा

15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी

21 सितंबर : महालया

02 अक्टूबर : गांधी जयंती

20 अक्टूबर : काली पूजा

25 दिसंबर : क्रिसमस

——-

राज्य सरकार की विशेष छुट्टियां

राज्य सरकार ने इन मुख्य छुट्टियों के अलावा कई अतिरिक्त छुट्टियां भी जोड़ी हैं। इनमें शामिल हैं:

सरस्वती पूजा के अगले दिन (03 फरवरी)

शबे बारात और पंचानन बर्मा जयंती (14 फरवरी)

शिवरात्रि (26 फरवरी)

हुल दिवस (30 जून)

रथयात्रा (27 जून)

राखी बंधन (09 अगस्त)

बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर)

—–

बैंक और विशेष समुदायों के लिए छुट्टियां

बैंक कर्मचारियों के लिए एक अप्रैल को विशेष अवकाश रहेगा। साथ ही, सिख समुदाय के प्रकाश पर्व (06 जनवरी), गुरु रविदास जयंती (12 फरवरी), और ईस्टर शनिवार (19 अप्रैल) के लिए भी छुट्टियां दी गई हैं।

——

सार्वजनिक जीवन पर प्रभाव

इन छुट्टियों के माध्यम से लोग अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे और धार्मिक त्योहारों को उत्साह से मना सकेंगे। यह सूची सरकारी कर्मचारियों और आम जनता के लिए पहले से अपनी योजनाएं बनाने में मददगार साबित होगी।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Most Popular

To Top