
रांची, 06 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड में शराब घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस विनय चौबे खिलाफ अब आय से अधिक संपत्ति का मामला चलेगा। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसीबी को सरकार से इसकी अनुमति मिल गई है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड में शराब घोटाले में गिरफ्तार विनय कुमार चौबे की मुसीबत बढ़ गई है। एसीबी ने अब विनय कुमार चौबे और उनके करीबियों-रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है। एसीबी को शेल कंपनियों में निवेश करने का साक्ष्य भी मिले हैं।
एसीबी ने बीते 21 मई को विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। और बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इस मामले में दोनों अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग करने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इनपर 38 करोड़ का शराब घोटाले का आरोप है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
