
अलीपुरद्वार, 22 नवंबर (Udaipur Kiran) । आतंक का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। तेंदुआ शुक्रवार को जिले के मथुरा चाय बागान में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंसा है।
दरअसल, स्थानीय ग्रामीणों ने मथुरा चाय बागान में तेंदुए के होने की जानकारी वन विभाग की दी थी। जिसके बाद चिललापाता रेंज द्वारा बागान में कुछ दिन पहले पिंजरा लगाया था। ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक पूर्ण विकसित तेंदुआ को पिंजरे में फंसा देखा। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पाकर चिललापाता रेंज के वन कर्मी इलाके में पहुंचे और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया।
वन विभाग ने बताया कि तेंदुए को चिललापाता जंगल में छोड़ा जाएगा। दूसरी तरफ, ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ के पकड़े जाने से उनको राहत की सांस मिली है।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
