West Bengal

पिंजरे में कैद हुआ दहशत का पर्याय बना तेंदुआ

वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

जलपाईगुड़ी, 23 मार्च (Udaipur Kiran) । क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद जहां ग्रामीण दहशत मुक्त हुए हैं, वहीं वन विभाग को भी राहत मिली है। घटना मटियाली ब्लॉक के चालसा के पादरीकोठी इलाके की है।

बताया जा रहा है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए बकरियों को चारा के तौर व्यवहार कर पिंजरा लगाया गया था। उसी पिंजरे में रविवार सुबह तेंदुआ कैद हो गया। सुबह-सुबह स्थानीय लोगों ने उस इलाके में तेंदुए की दहाड़ सुनी। करीब जाने पर तेंदुए को पिंजरे के अंदर पाया। इधर यह खबर फैलते ही इलाके में काफी लोग उमड़ पड़े। बाद में इसकी सूचना वन विभाग के खुनिया स्क्वायड को दी गयी। इसके बाद खुनिया स्क्वायड रेंज के रेंजर सजल कुमार दे समेत वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया।

रेंजर सजल कुमार दे ने बताया कि तेंदुआ का शारीरिक परिक्षण के बाद गोरूमारा जंगल में छोड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में तेंदुए लगातार हमले पालतू जानवरों पर हमला कर रहे थे। जिसके बाद दहशत आये ग्रामीणों ने इलाके में वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की थी। करीब 20 से 25 दिन पहले पिंजरा लगाया गया था। इस दिन तेंदुए के पिंजरे में कैद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिली है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top