Uttar Pradesh

शरीफनगर गांव में फिर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

कालेवाला माधोबाला के रास्ते पर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

– वन विभाग ने भायपुर व शरीफनगर में लगा दिया था पिंजरा, शरीफनगर के पिंजरे में बांधी बकरी

मुरादाबाद, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जिले के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के शरीफनगर गांव में रविवार शाम को फिर तेंदुआ दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत हो गई। शनिवार को तेंदुए ने शरीफनगर गांव में खेतों में काम कर रहे है किशोर और युवक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। आसपास के लोगों ने तेंदुओं को भगाया था।

वहीं शुक्रवार को तेंदुए ने ठाकुरद्वारा के ही भायपुर गांव में हमला कर खेत में काम कर रही महिला अखिलेश रानी को घायल कर दिया था। तेंदुए के हमलों के बाद ग्रामीण रात दिन डरे हुए हैं। शरीफनगर के पिंजरे में रविवार सुबह बकरी को बांधा गया है।

थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र में 36 घंटे में तेंदुए के हमले की चार घटनाएं हो चुकी हैं। भायपुर व शरीफनगर में तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंचीं थी और क्षेत्रों में जाकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला था। विभाग ने शरीफनगर में हमले वाले स्थान पर पिंजरा लगा दिया है। वन दरोगा पीयूष जोशी और केपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार की घटना के बाद भायपुर गांव व शरीफनगर में पिंजरा लगा दिया गया था। शरीफनगर के पिंजरे में रविवार सुबह बकरी को भी बांधा गया है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल

Most Popular

To Top