Uttar Pradesh

मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में फिर से दिखा तेंदुए का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत

पाकबड़ा के गिदौड़ा में आधा दर्जन से अधिक तेंदुए अपने परिवार के साथ घूमकर फैला रहे हैं दहशत

मुरादाबाद, 21 अप्रैल (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद जिले के थाना कांठ क्षेत्र के गांव ठाठ में सोमवार दोपहर में फिर से तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 2 दिन पूर्वी गांव में तेंदुए का जोड़ा दिखाई दिया था व तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले थे।

गांव ठाठ में आज अपराह्न में लगभग 2 बजे गांव ठाठ में कुछ किसान खेतों पर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक खाली खेत में तेंदुए के जोड़े को देखा तो शोर मचा दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तो तेंदुए का जोड़ा भाग गया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर तेंदुओं की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। ग्रामीणों ने कहा कि इस समय खेतों में गेहूं की कटाई और गन्ना बुआई का कार्य चल रहा है। तेंदुए की मौजूदगी में खेतों पर काम करना मुश्किल है। उन्होंने तेंदुए के जोड़े को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की।

वहीं जिला फॉरेस्ट ऑफिसर सूरज ने बताया कि थाना कांठ के गांव ठाट में तीन दिन के अंतराल पर उन्हें तेंदुआ का जोड़ा दिखाई दिया है। गांव में पिंजरा लगवा कर तेंदुए के जोड़े को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top