Uttar Pradesh

विधान परिषद सदस्य ने किया आरसीसी सड़कों का लोकार्पण

भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में ही संगठन का हित निहित
भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में ही संगठन का हित निहित

गोरखपुर, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डा. धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को गोरखपुर महानगर में अपने निधि से निर्मित पांच आरसीसी सड़कों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण किया। इसी क्रम में महादेव झारखंडी मंदिर के समीप वार्ड नंबर 25 में नव निर्मित आरसीसी सड़क का लोकार्पण करने के उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विकास का कीर्तिमान बनाया है। इसमें गोरखपुर का विकास एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने अपने मुहल्ले में सवा दो सौ मीटर आरसीसी सड़क निर्मित कराने पर यहां के लोगों की ओर से आभार प्रकट किया। स्थानीय पार्षद रणंजय सिंह जुगनू व मंडल अध्यक्ष अष्टभुजा श्रीवास्तव ने इस विकास कार्य के लिए एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र बहादुर चंद, संजय सिंह पैना, बंधु उपेंद्र सिंह, राधेश्याम पांडेय ,अजीत निषाद, डा. तारा छेत्री, अरविंद निषाद, ओंकार सिंह, विशाल निषाद, रत्नेश्वर पांडेय, मनोज सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय / शरद चंद्र बाजपेयी / राजेश

Most Popular

To Top