Jharkhand

लोहरदगा के वृद्धाआश्रम में लीगल-मेडिको कैंप आयोजित

मौके पर मौजूद लोग

लोहरदगा, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । डालसा लोहरदगा ने अकेले नहीं है आप कार्यक्रम के तहत लीगल-मेडिको कैंप का आयोजन किया, जिसमें जिला जज द्वितीय नीरजा आसरी, डालसा सचिव राजेश कुमार, सब जज द्वितीय अर्चना कुमारी, प्रधान मजिस्ट्रेट जया स्मिता कुजूर एवं वृद्धाश्रम की संचालिका मनोरमा एक्का उपस्थित रहीं। कैंप में 15 वृद्धों का स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य को लेकर उचित सलाह भी दी।

लीगल-मेडिको कैंप में सदर अस्पताल लोहरदगा की पूरी टीम ने आरपी साहू के नेतृत्व में उपस्थित वृद्ध जनों एवं महिलाओं का शुगर, बीपी, सर्दी खांसी सहित अन्य चिकित्सीय जांच की एवं दवाइयों का वितरण किया। साथ ही वृद्ध जनों एवं उपस्थित लोगों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। आने वाले ठंड को देखते हुए आवासित वृद्ध जनों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।

एडीजे द्वितीय नीरजा आसरी ने कहा कि जीवन में सबसे जरूरी है खुश रहना। जो लोग आपलोगों को छोड़ दिए है उसके लिए दुखी नहीं होना है। आज के समय में जो आपका सहारा बन जाए वही आपका अपना है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे से मिलकर रहें। सब जज द्वितीय अर्चना कुमारी ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि कोई अपने माता-पिता को छोड़ देता है। यहां आपको आश्रय दिया गया यह बड़ा ही पुण्य का काम है। प्रधान मजिस्ट्रेट जया स्मिता कुजूर ने कहा कि जीवन में बहुत सारे दुख है लेकिन खुद को संभालते हुए आगे बढ़ना है।

डालसा सचिव राजेश कुमार ने नालसा और झालसा द्वारा बृद्धों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं होप संस्था की संचालिका मनोरमा एक्का के द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के संचालन की सराहना की। सदर अस्पताल के चिकित्सक आरपी साहू ने कहा कि अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए समुचित आहार के साथ व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। वृद्धाश्रम की संचालिका मनोरमा एक्का ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया।

—————

(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर

Most Popular

To Top