Uttrakhand

विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर में दी कानूनी जानकारी

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में दी कानूनी जानकारी

पौड़ी गढ़वाल, 22 मई (Udaipur Kiran) । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राधिकरण के सचिव अकरम अली द्वारा स्थान वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार पौडी गढ़वाल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाए) योजना 2015. नालसा बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी योजना 2024, नालसा मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2024, साइबर काइम, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930. यौन उत्पीड़न, नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य व सालसा का टोल फ्री नंबर 15100 और नशीली दवाइयों के दुष्परिणाम साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन, बाल विवाह मुक्त उत्तरखण्ड, बालश्रम मुक्त उत्तराखण्ड अभियान की जानकारी दी गई और लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता धारा-12 के बारे में जानकारियां दी गई।

इस अवसर पर अधिष्ठाता एके जोशी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सेल पौड़ी विनोद कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी पाबौ चंद्रकांता काला, पीएलवी विनोद सिंह आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Most Popular

To Top